भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार कौन? प्रभास या शाहरुख़ ख़ान?

भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार कौन? प्रभास या शाहरुख़ ख़ान?

भारतीय सिनेमा में सुपरस्टार्स की कोई कमी नहीं है, लेकिन जब बात आती है “भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार कौन?” इस सवाल पर आज भी दो नाम सबसे ज़्यादा चर्चा में रहते हैं – प्रभास और शाहरुख़ ख़ान (SRK)।

दोनों ने अपनी मेहनत, अभिनय और जबरदस्त बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड से इतिहास रचा है, लेकिन अलग-अलग पैमानों पर दोनों की ताक़तें अलग दिखती हैं। आइए एक नज़र डालते हैं दोनों के करियर और उपलब्धियों पर।

प्रभास: साउथ से लेकर ग्लोबल स्टारडम तक- प्रभास ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत साल 2002 में “ईश्वर” फिल्म से की थी। तब से अब तक उन्होंने लगभग 25 फिल्मों में लीड रोल और 3 फिल्मों में कैमियो किया है। उनका करियर “बाहुबली” सीरीज़ के बाद एक नए मुकाम पर पहुंचा, जिसने उन्हें पैन-इंडिया स्टार बना दिया।

प्रभास की बॉक्स ऑफिस उपलब्धियाँ:

2 फिल्में ₹1000 करोड़ क्लब में

5 फिल्में ₹500 करोड़ क्लब में

7 फिल्में ₹100 करोड़ क्लब में

यह आंकड़े बताते हैं कि प्रभास की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा प्रभाव है। उनकी फिल्में सिर्फ दक्षिण भारत में नहीं, बल्कि पूरे देश और विदेशों में धमाल मचा चुकी हैं।

शाहरुख़ ख़ान: किंग ऑफ बॉलीवुड और ब्रांड वैल्यू का बादशाह  शाहरुख़ ख़ान ने साल 1992 में “दीवाना” फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक वे लगभग 80 फिल्मों में काम कर चुके हैं। SRK न सिर्फ एक अभिनेता हैं, बल्कि एक ब्रांड, एक भावना और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। उनकी फिल्मों का कलेक्शन और उनकी लोकप्रियता दोनों ही उन्हें “किंग ऑफ बॉलीवुड” बनाते हैं।

SRK की बॉक्स ऑफिस उपलब्धियाँ:

2 फिल्में ₹1000 करोड़ क्लब में

2 फिल्में ₹500 करोड़ क्लब में

16 फिल्में ₹100 करोड़ क्लब में

2023 और 2024 में “पठान”, “जवान” और “डंकी” जैसी फिल्मों ने फिर से साबित किया कि SRK की स्टारडम आज भी अटूट है।

कौन है भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार?- अगर फिल्मों के कलेक्शन की बात करें, तो प्रभास का रिकॉर्ड अधिक मजबूत दिखाई देता है। लेकिन जब बात आती है स्टारडम, फैन फॉलोइंग, ब्रांड वैल्यू और ग्लोबल इन्फ्लुएंस की  तो SRK को आज भी कोई छू नहीं सका है। प्रभास भारत के सबसे बड़े पैन-इंडिया स्टार हैं। लेकिन  SRK भारत के सबसे बड़े ग्लोबल सुपरस्टार हैं।

प्रभास बॉक्स ऑफिस के बादशाह हैं, जबकि शाहरुख़ ख़ान दिलों के बादशाह हैं। दोनों ने अपनी-अपनी जगह भारत का नाम विश्व पटल पर ऊँचा किया है, और यही उन्हें असली “सुपरस्टार” बनाता है।

More From Author

अब कार्तिक आर्यन से भिड़ेंगे रणबीर कपूर

राजामौली का पोस्टर आया और सोशल मीडिया बोला ‘कहीं देखा-सा लगता है!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *