क्रिकेटर रिंकू सिंह को मिली धमकी, दाऊद का नाम लेकर भेजी फिरौती की चिट्ठी
मुंबई | 10 अक्टूबर 2025
एक तरफ देश का एक उभरता हुआ सितारा, जो करोड़ों लोगों की उम्मीद है — और दूसरी तरफ अंडरवर्ल्ड की गंदी साजिशें। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भी कोई मामूली नहीं सीधे दाऊद इब्राहिम के नाम से। और फिरौती मांगी गई है 10 करोड़ रुपये की।
क्या है पूरा मामला?- रिंकू सिंह और उनके इवेंट मैनेजर को अप्रैल महीने में ईमेल के ज़रिए धमकी भेजी गई। भेजने वाला बोला “मैं डी-कंपनी से हूं। अगर ज़िंदा रहना है तो 10 करोड़ दो।”
सोचो! एक खिलाड़ी जो सिर्फ मैदान में खेलता है, उसका इन सब से क्या लेना-देना? लेकिन फिर भी… इस केस में पुलिस ने मोहम्मद दिलशाद नौशाद नाम के एक आदमी को गिरफ्तार किया है। ये वही है जो पहले से ही एक और धमकी केस में अंदर था। अब पूछताछ में इसने कुबूल किया है कि धमकी उसी ने भेजी थी। खुद को दाऊद के गैंग का बताकर डर फैलाना चाहता था।
खिलाड़ी और डर की जिंदगी?- रिंकू सिंह जैसा सीधा-सादा लड़का, जिसने अपनी मेहनत से नाम कमाया — IPL में छक्कों से जो चर्चा में आया — अब ऐसे हालत में जी रहा है कि कभी भी कोई “गैंगस्टर” उसका नाम ले ले, और उसकी रातों की नींद उड़ जाए। ये मज़ाक नहीं है। ये उस इंसान की मानसिक हालत को झकझोर देता है। सिर्फ खेल ही नहीं, अब खिलाड़ियों को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता करनी पड़ रही है।
क्या कर रही है पुलिस?- आरोपी को मुंबई पुलिस ने विदेश (त्रिनिदाद एंड टोबैगो) से पकड़कर लाया है। पुलिस अब ये पता लगा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई और बड़ा गैंग या नेटवर्क तो नहीं। साथ ही रिंकू की सुरक्षा बढ़ाने की बात भी चल रही है।
ये डर का खेल कब रुकेगा?- अब बड़ा सवाल ये है क्या आज एक रिंकू सिंह को धमकी मिली है, कल किसी और खिलाड़ी का नंबर होगा? क्या जो लोग देश के लिए खेलते हैं, उन्हें अब ऐसे डर और फिरौती के बीच जीना होगा? ये सिर्फ एक केस नहीं है, ये सिस्टम पर सवाल है।
अंत में…रिंकू सिंह भले मैदान पर शांत रहते हों, लेकिन उनके अंदर आग है वो मैदान में भी लड़े हैं, और अब शायद जिंदगी की इस जंग में भी लड़ेंगे दुआ है कि पुलिस जल्द से जल्द सच्चाई बाहर लाए और ऐसे लोगों को कड़ा सबक सिखाया जाए।