Kantara Chapter 1: एक बार फिर दिखा आस्था और धरती का रिश्ता

Kantara Chapter 1: एक बार फिर दिखा आस्था और धरती का रिश्ता, बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई

02 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ हुई इस पैन‑इंडिया (कन्नड़ मूल, मलयालम, तमिल, तेलुगु, हिंदी डब) फिल्म ने पहले ही हफ़्ते में जगाय माना, दर्शकों को झंकृत कर दिया और बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों को भी।

कहानी क्या है?- Kantara Chapter 1-  एक पौराणिक कहानी है जो धरती, आस्था और इंसान के बीच के रिश्ते को दिखाती है। ये कहानी 1800s के समय की है, जब एक राजा और एक आदिवासी समुदाय (जो देवी-देवताओं की पूजा करते हैं) के बीच एक वादा होता है। राजा उनको जंगल की ज़मीन देता है ताकि वो शांति से रह सकें। लेकिन समय के साथ जब लालच बढ़ता है, वो राजा का वंश इस ज़मीन को फिर से लेना चाहता है। इस संघर्ष में उभरता है एक मजबूत आदिवासी योद्धा बर्मी (Berme)  जो अपने लोगों की, अपनी ज़मीन की और अपने देवता की रक्षा करता है।

फिल्म में बहुत ताकतवर दृश्य हैं खासकर जब देवी की शक्ति प्रकट होती है (जिसे वहां गुलिगा देवता कहते हैं)। ये डर, श्रद्धा और आस्था तीनों का मिलाजुला रूप है।

फिल्म कैसी बनी है?- एक्शन दमदार है, लेकिन सिर्फ लड़ाई नहीं, कहानी में गहराई भी है। बैकग्राउंड म्यूज़िक और डांस (जैसे Bhoota Kola) देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऋषभ शेट्टी ने फिर साबित किया कि वो एक्टिंग और डायरेक्शन दोनों में उस्ताद हैं।

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा जलवा?

Day 1 (2 अक्टूबर) ₹60 करोड़ लगभग
Day 2 ₹45 करोड़
Day 3 ₹55 करोड़
कुल (3 दिन में) ₹160 करोड़ के आसपास

वर्ल्डवाइड यानी पूरी दुनिया में ये आंकड़ा ₹200 करोड़ के पास पहुंच गया है। इससे साफ है कि फिल्म को दर्शकों का प्यार भरपूर मिल रहा है खासकर ग्रामीण और धार्मिक पृष्ठभूमि के दर्शक इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।

लोग क्या कह रहे हैं?- “ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, आस्था की शक्ति है। इसने फिर से देवता और धरती की अहमियत याद दिला दी। जो चीज़ें हमारे बुजुर्ग बताते थे, अब वो बड़े पर्दे पर देखने को मिलीं। कुछ लोगों को फिल्म थोड़ी धीमी भी लगी शुरुआत में, लेकिन बाद में कहानी ने पकड़ ली।

Kantara Chapter 1 सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक अनुभव है। इसने बताया कि अगर कोई इंसान अपने धर्म, अपनी ज़मीन, और अपने देवता के लिए लड़े  तो उसमें कितनी ताकत आ जाती है। जो लोग फिल्म देख चुके हैं, वो दोबारा देखने का सोच रहे हैं। और जो नहीं देखे  उनके लिए एक ही बात है “इस बार नहीं देखी, तो बहुत कुछ मिस कर दोगे।”

More From Author

धोनी ड्रॉप नहीं होता, ड्रॉप करता है!

पवन सिंह की पत्नी का भयंकर खुलासा:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *