25 करोड़ की लॉटरी लगी, Palakkad से निकला बड़ा विजेता जानिए पूरी कहानी

केरल में Onam Bumper 2025 का ड्रामाई परिणाम: 25 करोड़ की लॉटरी लगी, Palakkad से निकला बड़ा विजेता जानिए पूरी कहानी

तिरुवनंतपुरम, 4 अक्टूबर 2025 – आज केरल राज्य लॉटरी विभाग ने Onam Thiruvonam Bumper BR-105 के नतीजे घोषित किए, और जैसे ही लकी नामबर की घोषणा हुई, कहानियाँ सजने लगीं  कुछ के लिए सुखद आश्चर्य, कुछ के लिए सपने जैसा मोड़।

मुख्य नतीजे- पहले इनाम की राशि थी ₹25 करोड़।

यह विजेता टिकट क्रमांक TH 577825 था, जो पालक्कड़ (Palakkad) जिले में बेचा गया था।

टिकट की कीमत थी ₹500। यह ड्रॉ Gorky Bhavan, तिरुवनंतपुरम में संपन्न हुआ।

जब टिकट बिक जाना हो किस्मत का फैसला- PALAKKAD जैसे जिले ने बिक्री में सबसे बड़ा योगदान दिया यहां 14,07,100 टिकट बिकीं। थ्रिस्सूर और तिरुवनंतपुरम ने क्रमशः 9,37,400 और 8,75,900 टिकटों की बिक्री की।

याद दिलाया जाए कि इस ड्रॉ को मूल रूप से 27 सितंबर को आयोजित होना था, लेकिन भारी बारिश और जीएसटी बदलावों की वजह से इसे 4 अक्टूबर पर स्थगित कर दिया गया था।

एक आम आदमी की किस्मत और बची कुछ उम्मीदें खबरों के मुताबिक, इस साल का यह पहला इनाम किसी ऑटो चालक के पास गया है  एक ऐसा शख्स जिसकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी अचानक सपनों की ओर टेलीपोर्ट कर दी गई। टैक्स कटौती और अन्य नियमों के बाद, उन्हें लगभग ₹15.75 करोड़ मिलेंगे। सोचिए कब ​500 रुपए में खरीदे गए एक टिकट से आपका जीवन पलट जाए। ऐसे मौकों की गिनती कम ही होती है।

 

इनाम कैसे क्लेम करें इन नतीजों को क्लेम करने की प्रक्रिया भी सावधानी मांगती है:

1. टिकट के पीछे अपना नाम और पता लिखें।

2. जरूरी दस्तावेज जैसे पहचान प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड आदि तैयार रखें।

3. अगर इनाम ₹1 लाख से नीचे है, तो जिला लॉटरी कार्यालय में क्लेम किया जा सकता है; उससे ऊपर के इनामों के लिए राज्य लॉटरी निदेशालय से संपर्क करें।

4. सबसे महत्वपूर्ण — क्लेम आवेदन ड्रॉ की तारीख से 30 दिनों के अंदर दायर करना ज़रूरी है।

 

जब कोई आम नागरिक अचानक इतने बड़े इनाम का भागीदार बन जाए, तो सिर्फ धन ही नहीं मिलता उम्मीद, ज़िम्मेदारी और एक तरह की अदृश्य चुनौती भी। परिवार बदल जाएगा, फैसले बदलेंगे, और वह व्यक्ति खुद को नई ज़िन्दगी के मोड़ पर पायेगा। कुछ लोग कहेंगे, “ये तो लॉटरी है” हाँ, लेकिन हर लॉटरी एक कहानी लेकर आती है: किसी के लिए राहत, किसी के लिए किस्मत की झलक, और किसी के लिए जीवन का नया अध्याय।

More From Author

कल का मौसम: हल्की ठंडक के साथ बादलों की आवाजाही

केजरीवाल का सीएम हाउस अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *