Site icon The Khabariwala

राजामौली का पोस्टर आया और सोशल मीडिया बोला ‘कहीं देखा-सा लगता है!’

राजामौली का पोस्टर आया और सोशल मीडिया बोला ‘कहीं देखा-सा लगता है!’

S. S. Rajamouli का नाम सुनते ही दिमाग़ में बड़े कैनवास, अनोखी कहानियाँ और विजुअल ग्रैंडर की झलक आती है। Baahubali और RRR जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद, अब राजामौली अपनी अगली मेगा-प्रोजेक्ट #GlobeTrotter लेकर आ रहे हैं।

इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं, प्रियंका चोपड़ा फीमेल लीड के रूप में जुड़ी हैं और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है लेकिन इस बार राजामौली के “मौलिक” टैग पर सवाल भी उठने लगे हैं।

राजामौली आम तौर पर अपने हर प्रोजेक्ट में कुछ नया विजुअल या सिनेमाई अनुभव देते हैं। मगर #GlobeTrotter का पहला पोस्टर कई दर्शकों को “पहले देखी-दिखाई चीज़ों का मिश्रण” जैसा लगा। कई फिल्मप्रेमियों ने इसकी तुलना इन फिल्मों से की

Spider-Man 2 (2004) के Doctor Octopus के रोबोटिक आर्म्स

Krrish 3 (2013) में विवेक ओबेरॉय के काल किरदार की ड्रेस और व्हीलचेयर लुक

Mad Max: Fury Road (2015) की रेतीली, पोस्ट-अपोकैलिप्टिक बैकग्राउंड

District 9 (2009) के मेका-रोबोट डिज़ाइन

और Wild Wild West (1999) के Dr. Loveless के मशीन-मैन लुक से इन सबके मेल-जोल जैसा विजुअल टोन इस नए पोस्टर में झलकता है। ऐसे में कुछ लोग कह रहे हैं  “राजामौली की फिल्म से जितनी उम्मीदें थीं, यह पोस्टर उतना प्रभावी नहीं लगा।”

क्या यह मौलिकता की कमी है या बस शुरुआती झलक? सवाल यह नहीं कि पोस्टर “कॉपी” है या नहीं, बल्कि यह कि क्या यह उतना नया महसूस होता है जितनी उम्मीद थी। राजामौली हमेशा से अपनी फिल्मों को emotionally grand और technically original रखते आए हैं, तो यह भी संभव है कि यह सिर्फ एक teaser look हो और असली विज़न हमें ट्रेलर या अगले इवेंट (15 नवंबर को संभावित नाम घोषणा “वाराणसी”) में देखने को मिले।

क्यों इतनी चर्चा हो रही है?

1. राजामौली से उम्मीदें बहुत ऊँची हैं। उनके नाम से ही लोग “कभी न देखी चीज़” की उम्मीद करते हैं।

2. महेश बाबू का पैन-इंडिया डेब्यू। साउथ सुपरस्टार की पहली ग्लोबल फिल्म मानी जा रही है इसलिए स्केल और विजुअल्स पर हर किसी की नज़र है।

3. प्रियंका चोपड़ा की वापसी। लंबे समय बाद प्रियंका किसी इंडियन बिग-स्केल फिल्म में नजर आएंगी।

4. अंतरराष्ट्रीय शूट और थीम। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का एक हिस्सा अफ्रीका में फिल्माया जा रहा है, जिससे इसे ग्लोबल अपील देने की कोशिश की जा रही है।

राजामौली के लिए चुनौती राजामौली जैसे निर्देशक के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि हर फिल्म पिछले काम से आगे निकलनी चाहिए। अगर दर्शकों को उनकी नई फिल्म में कुछ भी “पहले जैसा” दिख जाए, तो तुलना होना लाजिमी है। लेकिन, इतिहास गवाह है राजामौली अपने काम से दर्शकों की उम्मीदों को आखिर में पार ही कर जाते हैं।

#GlobeTrotter का पोस्टर भले ही अभी दर्शकों को उतना “नया” महसूस नहीं करवा पाया, लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है। राजामौली के पास अपनी कहानी, निर्देशन और विजुअल्स से एक बार फिर दुनिया को चौंकाने की पूरी क्षमता है।
अब नज़रें 15 नवंबर के इवेंट पर हैं, जहाँ फिल्म के असली नाम “वाराणसी” की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

Exit mobile version