प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना- हर किसान के लिए एक मदद
योजना क्या है?- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (जिसे आमतौर पर PM-KISAN कहा जाता है) भारत सरकार की एक बड़ी और महत्वपूर्ण योजना है, जो देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने के मकसद से शुरू की गई थी। इस योजना के तहत, हर योग्य किसान परिवार को सालाना ₹6,000 रुपये की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। ये रकम तीन किश्तों में दी जाती है हर चार महीने में ₹2,000
योजना की शुरुआत कब हुई?- इस योजना की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 से हुई थी, और इसे फरवरी 2019 में औपचारिक रूप से पूरे देश में लागू किया गया। शुरू में ये सिर्फ छोटे किसानों के लिए थी, लेकिन बाद में इसे सभी किसानों के लिए खोल दिया गया।
योजना का मकसद क्या है?– भारत में लाखों किसान ऐसे हैं जिनके पास थोड़ी सी ही जमीन है, और खेती से उनकी पूरी जीविका चलती है। खेती में मौसम, पैदावार, बीज, खाद, सिंचाई जैसे कई खर्च होते हैं। ऐसे में ये ₹6,000 की रकम थोड़ी राहत देती है ताकि किसान अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी कर सके। सरकार का कहना है कि ये योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उन्हें खुद पर निर्भर बनने में मदद करेगी।
कौन-कौन इस योजना के लिए पात्र है?- योजना का फायदा वे सभी किसान परिवार ले सकते हैं: जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम जमीन है (शुरुआत में), लेकिन अब सभी जमीनधारी किसान पात्र हैं, चाहे उनके पास कितनी भी जमीन हो। “किसान परिवार” का मतलब है पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे।
कौन इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं?- कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें योजना का फायदा नहीं मिलेगा, जैसे: सरकारी कर्मचारी (केंद्र/राज्य दोनों), आयकरदाता (जो इनकम टैक्स भरते हैं), डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, आर्किटेक्ट आदि जो पेशेवर तरीके से काम कर रहे हों, पूर्व और वर्तमान सांसद, विधायक, मेयर आदि, रिटायर्ड पेंशनर्स जिनकी पेंशन ₹10,000 से ज्यादा है।
योजना के लिए आवेदन कैसे करें?– किसान खुद भी आवेदन कर सकते हैं या नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया:
- 1. https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- 2. “Farmers Corner” में जाएं।
- 3. “New Farmer Registration” पर क्लिक करें।
- 4. आधार नंबर और बाकी जानकारी भरें।
- 5. ज़मीन के दस्तावेज़ और बैंक डिटेल अपलोड करें।
- 6. सबमिट करने के बाद एक रसीद मिलती है, जिसे संभालकर रखें।
पसे कब और कैसे मिलते हैं?– साल में तीन बार किश्त मिलती है:
1- पहली अप्रैल – जुलाई
2- दूसरी अगस्त – नवंबर
3- तीसरी दिसंबर – मार्च
हर किश्त सीधे किसान के बैंक अकाउंट में DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए ट्रांसफर की जाती है।
स्थिति कैसे चेक करें?- किसान अपने आवेदन की स्थिति, आधार नंबर की स्थिति और पेमेंट की जानकारी इस लिंक से चेक कर सकते हैं: https://pmkisan.gov.in वहां “Beneficiary Status” या “Beneficiary List” वाले सेक्शन में जाकर देख सकते हैं। कई बार किसानों को पैसे नहीं मिलते क्योंकि: आधार नंबर गलत होता है, बैंक अकाउंट में KYC नहीं होती, ज़मीन के दस्तावेज अपडेट नहीं होते, आवेदन में नाम की स्पेलिंग आधार से मेल नहीं खाती। इसलिए जरूरी है कि आवेदन करते वक्त हर जानकारी सही और पूरी हो।
अगर पैसा ना आए तो क्या करें?
1. PM-KISAN हेल्पलाइन नंबर: 155261 / 011-24300606
2. अपने जिले के कृषि अधिकारी से संपर्क करें।
3. PM KISAN grievance पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
योजना का असर क्या रहा?– इस योजना के जरिए अब तक करोड़ों किसानों को फायदा हुआ है। सरकार के मुताबिक 2025 तक इस योजना में 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर की जा चुकी है। इससे किसानों को थोड़ी राहत जरूर मिलती है, हालांकि कई लोगों का मानना है कि ₹6,000 सालाना कम है। फिर भी यह एक सरकारी समर्थन का मजबूत कदम माना जा रहा है।
PM किसान सम्मान निधि योजना एक सरल और सीधी मदद है उन किसानों के लिए जो हर मौसम में खेती करते हैं और देश का पेट भरते हैं। सरकारी योजनाएं तभी सफल होती हैं जब लोग उन्हें सही तरीके से समझें और उनका पूरा लाभ उठाएं। अगर आप किसान हैं या आपके परिवार में कोई खेती करता है, तो इस योजना का लाभ ज़रूर लें ये आपका हक है।

