पवन सिंह की पत्नी का भयंकर खुलासा: ‘अब इस आदमी की असलियत सबको दिखाऊंगी’
पॉवर स्टार की पर्सनल लाइफ का फुस्स चेहरा: पत्नी ज्योति सिंह की आंखों में आंसू, पुलिस लेकर पहुंची ससुराल भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता और खुद को “पॉवर स्टार” कहने वाले पवन सिंह की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है।
पर्दे पर दमदार डायलॉग बोलने वाले पवन सिंह की असल जिंदगी अब सवालों के घेरे में है। हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां पवन सिंह की पत्नी, ज्योति सिंह, लंबे समय बाद जब अपने ससुराल पहुंचीं, तो उनके साथ पुलिस भी मौजूद थी। इस पूरी घटना ने सबको हिला कर रख दिया।
मीडिया के कैमरे के सामने रोते हुए ज्योति सिंह ने कहा,- “देख लीजिए अपने पवन भईया का असली चेहरा। इन्होंने पुलिस भेजी है मुझे थाने ले जाने के लिए। अब इनकी सारी सच्चाई दुनिया के सामने लाकर रहूंगी।” उनकी आंखों में आंसू थे, आवाज में दर्द और शब्दों में गुस्सा।
उन्होंने यह भी इशारा किया कि पवन सिंह जैसे लोग अगर राजनीति में आते हैं, तो जनता का हाल वही होगा जो आज उनके परिवार का हो रहा है।
क्या वाकई पर्दे का हीरो, असल जिंदगी में जीरो?- यह सवाल अब आम जनता के मन में उठना लाजिमी है। जब एक पत्नी को अपने ही घर में पुलिस की मौजूदगी में जाना पड़े, तो रिश्तों की गरिमा पर सवाल उठते हैं। पवन सिंह की निजी जिंदगी पहले भी विवादों में रही है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा और गंभीर प्रतीत हो रहा है।
राजनीति की राह में निजी जिंदगी का असर?– गौरतलब है कि पवन सिंह का नाम हाल ही में राजनीति से भी जोड़ा गया है। ऐसे में उनकी पारिवारिक स्थिति को लेकर उठ रहे सवाल, उनके सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक छवि पर भी असर डाल सकते हैं।
समाज को क्या संदेश दे रहे हैं हमारे सितारे?- सवाल सिर्फ पवन सिंह का नहीं है। सवाल उस सोच का है जो सेलिब्रिटी होने के नाम पर अपने व्यवहार को जस्टीफाई करती है। जब समाज के रोल मॉडल खुद निजी जिंदगी में असंतुलन और अनादर का प्रदर्शन करते हैं
हर व्यक्ति की निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन जब बात सार्वजनिक चेहरों की होती है, तो उनके हर कदम का समाज पर प्रभाव पड़ता है। पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच चल रही तकरार अब सिर्फ एक दांपत्य विवाद नहीं, बल्कि सामाजिक चर्चा का विषय बन चुका है।

