कांतारा चैप्टर 1′ का शतक! बॉक्स ऑफिस पर बेमिसाल प्रदर्शन, 100 करोड़ क्लब में एंट्री
मुंबई: साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज़ के पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। बुधवार तक फिल्म की कुल कमाई ₹103.10 करोड़ पहुंच चुकी है, जिससे फिल्म ने शानदार अंदाज़ में ₹100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।
- फिल्म की कमाई का ग्राफ भी काबिल-ए-तारीफ है —
- गुरुवार: ₹18.50 करोड़
- शुक्रवार: ₹13.50 करोड़
- शनिवार: ₹20 करोड़
- रविवार: ₹23 करोड़
- सोमवार: ₹8.70 करोड़
- मंगलवार: ₹11.20 करोड़
- बुधवार: ₹8.20 करोड़
पहले हफ्ते के अंदर ही फिल्म ने यह साबित कर दिया है कि कंटेंट ही किंग है। खास बात ये है कि फिल्म को न तो किसी बड़े स्टार का सपोर्ट मिला है, न ही भारी-भरकम प्रमोशन का। बावजूद इसके, दर्शकों का प्यार और वर्ड-ऑफ-माउथ पब्लिसिटी ने इसे ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।
फिल्म की कहानी, अभिनय और लोककथाओं से जुड़ी प्रस्तुति दर्शकों को खासा पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर भी #KantaraChapter1 लगातार ट्रेंड कर रहा है।
जानकारों की मानें तो ‘कांतारा चैप्टर 1’ अभी और लंबी दौड़ के लिए तैयार है, क्योंकि 21 अक्टूबर तक कोई बड़ी रिलीज़ नहीं है। यानी फिल्म के पास बॉक्स ऑफिस पर और कमाई करने का सुनहरा मौका है।
अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या ‘कांतारा चैप्टर 1’ 150 करोड़ या उससे भी ऊपर का आंकड़ा छू पाती है या नहीं!